![]() |
Pawan Singh Biography In Hindi |
Pawan Singh Biography In Hindi | Age, Height, Wife, Girlfriend, Income, Lifestyle
जीवन परिचय:
- वास्तविक नाम :पवन सिंह
- व्यवसाय: अभिनेता, गायक
शारीरिक संरचना:
- लम्बाई (लगभग): से० मी०- 175 || मी०- 1.75 || फीट इन्च- 5’ 9”
- वजन/भार (लगभग): 85 कि० ग्रा०
- शारीरिक संरचना (लगभग): छाती: 43 इंच || कमर: 33 इंच ||-Biceps: 16 इंच
- आँखों का रंग: गहरा भूरा
- बालों का रंग: काला
व्यक्तिगत जीवन:
- जन्मतिथि: 5 जनवरी 1986
- आयु (2017 के अनुसार): 31 वर्ष
- जन्मस्थान: आरा, बिहार, भारत
- राशि: मकर
- जाति: राजपूत (क्षत्रिय)
- राष्ट्रीयता: भारतीय
- गृहनगर: आरा, बिहार, भारत
- स्कूल/विद्यालय : H.N.K. हाई स्कूल, आरा, बिहार
- महाविद्यालय/विश्वविद्यालय: महाराजा कॉलेज, आरा, बिहार
- शैक्षिक योग्यता : स्नातक
- डेब्यू: भोजपुरी फिल्म : रंगीली चुनरियां तोहरे नाम (2007)
- भोजपुरी एल्बम : ओढ़निया वाली (1997)
परिवार:
- पिता - रामा शंकर सिंह
- माता - नाम ज्ञात नहीं
- भाई - माला सिंह
- बहन- ज्ञात नहीं
- भाई-बहन: 3 भाई 1 बहन
- धर्म: हिन्दू
- शौक/अभिरुचि : नृत्य करना, गायन करना
- पसंदीदा क्रिकेटर: विराट कोहली
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां:
- वैवाहिक स्थिति: विवाहित
- विवाह तिथि: 1 दिसंबर 2014 (नीलम सिंह के साथ)
- 5 मार्च 2018 को, ज्योति सिंह के साथ कोर्ट में शादी की
- 6 मार्च 2018 को, ज्योति सिंह के साथ हिंदू रीति रिवाजों के साथ शादी की
- गर्लफ्रेंड एवं अन्य मामले: नीलम सिंह (मृतक) || उर्वशी चौधरी (अभिनेत्री)
- पत्नी: नीलम सिंह (मृतक) || ज्योति सिंह (दूसरी पत्नी)
Pawan Singh Biography In Hindi:
Pawan Singh Biography In Hindi: पवन सिंह भारत के एक सुपर स्टार भोजपुरी गायक एवं अभिनेता हैं | भोजपुरी इंडस्ट्री में इनको "पावर स्टार" कहा जाता है | पवन सिंह के कुछ ही फिल्म होगी जो शायद न चली हो नहीं तो ये लाखों फैन्स के दिलों पर राज करते हैं खास तौर पर इनके गानों के दीवाने ज्यादा हैं | लगभग इनकी सभी फिल्में हिट ही होती हैं | पवन सिंह 11 वर्ष की उम्र से ही भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना भाग्य आजमाना शुरू कर दिये थे | इनका अपना पहला भोजपुरी एलबम "ओढ़निया वाली से " था जो बहुत की सफल रहा था |
पवन सिंह का जन्म (उम्र और प्रारंभिक जीवन) :
पावर स्टार पवन सिंह का जन्म 6 मार्च , 1986 को भारत , बिहार के आरा जिले के जोकहरी गाँव में हुआ था | उनके पिता जी का नाम स्वo रामाशंकर सिंह था | पवन सिंह के पिता जी एक किसान थे | इनके पिता जी का मृत्यु 74 वर्ष के उम्र 2017 में हो गया था | आरा के पकडी स्थित आवास पर पवन सिंह के पिता जी का निधन हुआ था और उनके पैतृक गांव जोकहरी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
पवन सिंह प्रारम्भिक शिक्षा :
सुपर स्टार सिंगर पवन सिंह का प्राथमिकी पढ़ाई बिहार के आरा जिला के ही एच. एन. स्कुल से हई है | कालेज की पढ़ाई महाराजा कॉलेज आरा से पुरा किये है। पवन सिंह का फ़िल्मी सफर बहुत ही दिलचस्व रही है तो आइये इनके बारे में और अच्छे से जानते है।
पवन सिंह का करियर एवं फिल्मी सफर :
पवन सिंह ने भोजपुरी "पॉप एल्बमों" पर एक सिंगर के रूप में काम किया है।उनका सबसे पहला एलबम 1997 में "ओढ़नीय वाली" आया था और उसके बाद "कांच कसैली" 2004 में रिलीज़ हुआ। "लॉलीपॉप लागेलु" (शीर्षक गीत) को 2008 में पवन सिंह ने एल्बम को रिलीज़ किया। पवन सिंह की जान पहचान "लॉलीपॉप लागेलु" से अंतरास्ट्रीय स्तर पर हुआ , यह सॉन्ग हर भाषा के लोगों को झुमने पर मजबूर कर देती हैं | उन्होंने फिल्म "रंगली चुनारिया तोहरे नाम" को 2007 में बनाकर अपनी पहली प्रमुख भूमिका निभाई थी ।
सुपर स्टार पवन सिंह ने अभी तक 70 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों और 100 से भी ज्यादा भोजपुरी एल्बम में अभिनय के साथ-साथ गाना भी गा चुके हैं। वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी अभिनेता और अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुकें हैं | यदि हम अभिनेता की बात करें तो खेसारी लाल यादव,रवि किशन, प्रदीप पांडेय, दिनेश लाल यादव, और अरविन्द अकेला कल्लू का नाम शामिल हैं तथा अभिनेत्रियों में स्मृति सिन्हा,रानी चटर्जी, मोना लिसा, अक्षरा सिंह,काजल राघवानी ,पाखी हेगड़े, प्रियंका पंडित, निधि झा (लुलिया ) , सहर अफशा और आम्रपाली दुबेका नाम शामिल हैं।
पवन सिंह की पढ़ाई-लिखाई ज्यादा नहीं है परन्तु संगीत के मामले में किसी से कम भी नही है। हाल ही में उन्होंने "क्रैक फायटर" फिल्म के लिए एक करोड़ रुपये में साइन किया, जिससे वे भोजपुरी के सबसे महंगे अभिनेता या कलाकार हो गए।
भोजपुरी हीरो पवन सिंह के फिल्मी सफर पर नज़र डालने से पहले पवन सिंह ने एक छोटे से गांव के किसान परिवार के बेटे हैं जो बहुत आसान नहीं लेकिन पवन सिंह के मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल कर ही लिया।
पवन सिंह ने अपने सफर कि शुरूआत एक भोजपुरी गायक के रूप में किए थे और उनका सबसे पहला ऐलबम था "ओढ़निया वाली" जो कि वर्ष 1997 में रिलीज़ किया गया और दर्शकों को काफ़ी पसंद भी आई थी।
फिर फिल्मों में कई सालों तक मेहनत करने के बाद उन्हे काफ़ी सफ़लता मिली | अपने दर्शकों और फैन्स के दिलों पर राज करने लगे। पवन सिंह ने ढेर सारे गाने गाए हैं लेकिन उनका जो सबसे ज्यादा फेमस गाना हुआ वह था, “लगावे लू जब लिपिस्टिक” यह गाना पुरे देश और विदेशों मे हर शादी पार्टी में यह आपको सुनने के लिए मिल ही जाती है। "जब लगावेलू जब लिपस्टिक हिले ला आरा डिस्ट्रिक" जबरदस्त हिट हुआ और रातों रात पवन सिंह को स्टार बना दिया। इस गाने का डुबलिकेट वर्ज़न भी विदेशों मे बनाया गया है |
पवन सिंह का व्यक्तिगत जीवन:
पवन सिंह के व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो वह एक बेहद मनमौजीपन मिजाज़ के इंसान हैं और हंसने हंसाने में विश्वास करते हैं।पवन सिंह अपने बड़े भाई के साली के साथ यानी कि निलम सिंह के साथ 1 दिसंबर साल 2014 को शादी के बंधन में बंध गए थे और दोनो साथ में सुखी जीवन व्यतीत कर रहे थे |
लेकिन उनके जीवन में एक दुख का समय तब आया जब उनकि पत्नी निलम सिंह ने 8 मार्च 2015 को अपने घर में अपना खुदकुशी कर ली। खुदकुशी कि वजह तो आज तक पता नही चल पाया | उसके बाद वर्ष 2018 में पवन सिंह ने 6 मार्च को ज्योती सिंह से दूसरी शादी कर ली। पवन सिंह को बचपन से ही गाना गाने का ज्यादा शौक रहा है और वह हमेशा से एक सिंगर बनना चाहते थे।
पवन सिंह ने अपने शुरुआती दिनों में बहुत ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा था , लेकिन उन्होने हार नहीं माना और अपना सफर तय किया | अपने मेहनत के दम पर आज भोजपुरी इंडस्ट्री के एक जाना माने कलाकार है | आज पावर स्टार पवन सिंह भोजपुरी गायक के रूप मे किसी परिचय के मोहताज नहीं है |
"सानिया मिर्जा के नथुनिया जान मारे ला" गाना पवन सिंह पर अश्लीलता फैलाने और डबल मीनिंग वाले गाने गाने का आरोप भी लगते रहे हैं और इसपर काफी विवाद भी होता रहा |
10 सितंबर 2009 को प्रबोधिनी फाउंडेशन की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने एफआईआर के आदेश दिए थे। पवन सिंह सहित तीन भोजपुरी सिंगर पर अश्लीलता फैलाने और टेनिस स्टार "सानिया मिर्जा" की छवि को खराब करने का आरोप लगाया था।
भोजपुरी फिल्म "प्रतिज्ञा" वर्ष 2009 में सशक्त अभिनय से पवन सिंह चर्चा में आये और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन किया था |
बतौर अभिनेता और गायक आपने आप को स्थापित करने के बाद हाल ही में पवन सिंह ने राजनीति में भी कदम रख दिया और बीजेपी पार्टी में शामिल हो गए , पवन सिंह अपने आप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बहुत बड़ा प्रशंसक (फैन) बताते हैं।
पवन सिंह की वैवाहिक जीवन:
पावरस्टार पवन सिंह ने 1 दिसंबर वर्ष 2014 को हिन्दू रीती रिवाजों के साथ अपने गर्लफ्रेंड नीलम सिंह के साथ शादी की थी पर अचानक 8 मार्च वर्ष 2015 को यह खबर आई थी कि उनकी पत्नी नीलम ने मुंबई के फ्लैट में सुसाइड कर लिया इसके बाद पवन सिंह उतर प्रदेश की एक ज्योति सिंह लड़की के साथ 5 मार्च वर्ष 2018 को कोर्ट में जा के शादी कर ली। फिर इसके बाद 6 मार्च 2018 को, ज्योति सिंह के साथ हिंदू रीति रिवाजों के साथ शादी की।
पवन सिंह की वर्तमान पत्नी का नाम है ज्योति सिंह जो कि ज्योति सिंह पवन सिंह की दूसरी पत्नी है। ज्योति और पवन ने 5 मार्च वर्ष 2018 को कोर्ट में जा कर पहले शादी कर ली थी और उसके अगले दिन ही 6 मार्च वर्ष 2018 को हिंदू रीति रिवाजों के साथ दोनों ने शादी के बंधन में बंध गए । पवन सिंह की पत्नी का गांव मिट्टी गांव, बलिया जिला, उत्तर प्रदेश, भारत में है। उनके दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के पिता का नाम राम बाबू सिंह वह एक बहुबली भी है।
पुरस्कार (अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स):
- पवन सिंह को वर्ष 2016 में, भोजपुरी फिल्म समारोह में भोजपुरी फिल्म “योधा” के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- पवन सिंह को अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2017 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक का पुरस्कार मिला।
- पवन सिंह को अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2017 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।
- पवन सिंह को अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2018 में सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता पुरस्कार मिला ।
- सिंगापुरअन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2019 में सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता पुरस्कार भी पवन सिंह को मिला है।
Pawan Singh Affairs:
इनके पूरे सफर के दौरान पवन सिंह का नाम बहुत सारी महिलाओं के साथ जोड़ा गया जिसमें से पहला नाम है नीलम सिंह का जो उनकि पहली पत्नी थीं और उन्होने आत्मह्त्या कर लिया। फिर दुसरा नाम है अदाकारा उर्वशी चौधरी जिनके साथ पवन सिंह के प्रेम संबंध कि खबरें तो आई लेकिन यह कभी साबित नही हो पाया।
पवन सिंह की पहली पत्नी:
पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह थी जो की 2015 में सुसाइड कर ली उसके बाद उन्होंने उतर प्रदेश की ज्योति सिंह से 2018 में शादी कर ली जो की खुद एक भोजपुरी एक्टर्स है।
पवन सिंह की दूसरी पत्नी:
पवन सिंह के दूसरी पत्नी का नाम है ज्योती सिंह का और अपनी पहली पत्नी कि मौत के बाद पवन सिंह ज्योती सिंह के साथ शादी के साथ शादी के बंधन में बंध गए। पवन सिंह ने समय समय पर अपने आप को बेहतर अभिनेता और गायक साबित किया है और आगे भी करेंगे। जल्द ही हमें उनकि कुछ और बेहतरीन फिल्में देखने को मिलेंगी।
पवन सिंह के पसंदीदा चीजें :
पवन सिंह के पसंद नापसंद कि बात करें तो उन्हे बिहारी खाना बेहद पसंद है और वह कोशिश करते हैं कि घर का ही बना खाना खाएं। उन्हे फिल्में देखना और घूमना फिरना भी बेहद पसंद है। वह चाहते हैं कि वह ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार को दें और अपना समय घर में बिताएं। उन्हे ऐक्शन फिल्में करना पसंद है। वह अक्सर फिल्म के सेट पर मज़ाकिया महौल बना कर रखते हैं और वह अपने चाहने वालों को समय समय पर शुक्रिया कहने का समय भी निकाल लेते हैं। उनका कहना है कि जब भी वह देखते हैं कि लोग उनसे इतना प्यार करते हैं तो उन्हे लगता है कि उनकि मेहनत सफल हो गई और यही वह मुकाम है जो वह हासिल करना चाहते थे।
पवन सिंह की कुल कितनी संपत्ति है?
खबरों की माने तो 35 वर्षीय पवन के पास 60 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। इनकी संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा उनके म्यूजिक एलबम की कमाई और फिल्मों से मिलते वाली फीस का है।
80 से ज्यादा हिट फिल्मों में काम कर चुके पवन सिंह एक फ़िल्म के लिए 50-60 लाख रुपए फीस लेते है। इसके अलावा पवन कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुके है और एक म्यूजिक वीडियो के लिए पवन 1 लाख रुपए तक लेते है।
60 करोड़ रुपए से ज्यादा संपत्ति के मालिक पवन के पास मुंबई में एक आलीशान फ्लैट है, जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनके गृहनगर आरा में भी उनकी पास करोड़ो की जमीन है और साथ ही एक खूबसूरत घर भी है।
वर्तमान में वे मुंबई के लोखंडवाला में स्थित एक अपार्टमेंट में रहते हैं। जहां उनका एक 4 बीएचके फ्लैट मौजूद है इस की वर्तमान कीमत करोड़ों में है जिसे उन्होंने तकरीबन 3 करोड़ रुपए में खरीदा था।
पवन का जन्म स्थल बिहार के आरा जिला है। वहां उनका एक आलीशान बंगला मौजूद है। रईस खानदान से ताल्लुक रखते हैं जिसकी वजह से उनके पास लाखों रुपए की पुश्तैनी जमीन भी है।
पवन सिंह कार कलेक्शन:
लग्जरियस लाइफ स्टाइल में सेलिब्रिटीज सबसे आगे होते हैं चाहे वह भोजपुरी के हो या बॉलीवुड के। बात करें पवन सिंह के गाड़ियों की तो उनके पास तकरीबन 40 लाख रुपए की टोयोटा फॉर्च्यूनर है। जबकि उनकी पहली गाड़ी महिंद्रा स्कार्पियो थी जिसे उन्होंने 14 लाख रुपए में खरीदा था। कुछ समय पहले उन्होंने 78 लाख की मर्सिडीज जी एल ई 250D खरीदी है |
पवन सिंह की फिल्में :
- मुकाबला
- खून का इलज़ाम
- भोजपुरीया राजा
- गदर
- त्रिदेव
- जिद्दी
- सरकार राज
- सत्या
- तेरे जैसा यार कहाँ
- तबादला
- धड़कन
- योधा अर्जुन पंडित
- साईया सुपर स्टार
- रंगिनी चुररिया तोहर नाम
- भोजपुरीया दरोगा
- प्रतिज्ञा
- सइया के साथ मड़इया में
- जोगीजी धीरे धीरे
- तू जान हउ हमार
- उमरिया कइनी तोहर नाम
- प्यार बिना चेन काहा
- ओढनिया कमाल करे
- पवन पुरवइया
- दरार
- लाडाई ला अँखिया ये लॉन्डे राजा
- डोली चढ़के दुलहिन सासुरल चली
- देवरा बड़ा सतावेला
- रंगबाज़ दरोगा
- कानून हमरा मुट्ठी में
- भगजोगनी
- चोरवा बनल दामद
- देवर भाभी
- हमरा माटी में दम बा
- गुंडा राज
- सिंदूर दान
- जब केहू दिल में समा जाला
- सौगंध गंगा मइया के
- रंगबाज़ राजा
- जंग
- भइया के साली ओढ़निया वाली
- एक दूजे के लिए
- बनारस वाली
- जिद्दी आशिक
- बजरंग
- ट्रक ड्राइवर
- कट्टा तनल दुपट्टा पर
- डकैत
- देश प्रदेश
- खून पसीना
- लावारिश
- वीर बलवान
- आँधी तूफ़ान
- एक कुरुक्षेत्र
- करेले कमाल धरती के लाल
- सइया जी दिलवा माँगे ले
- योद्धा
- प्रतिज्ञा 2
- बाजीगर
- प्यार मोहब्बत जिंदाबाद
- इंसाफ
- लेबू का जान
- ठोक देम
- नाहले पे दहला
- बीन बजाये सपेरा
- कर्ज विरासत के
- बैंड बाजा लेके आजा पवन राजा
- लागी छूटे ना रामा
- संग्राम
- गंगा पुत्र
- हुकुमत
- सुहाग
- बाज गइल डंका